Free Mobile Yojana 2022 rajasthan फ्री मोबाइल योजना 2022 राजस्थान चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 1 अक्टूबर से मिलेंगे स्मार्टफोन

Admin
0

Free Mobile Yojana 2022 rajasthan फ्री मोबाइल योजना 2022 राजस्थान चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 1 अक्टूबर से मिलेंगे स्मार्टफोन


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 1 अक्टूबर से मिलेंगे मोबाइल फोन : Mukhyamantri Free Mobile Yojana 2022, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Milega राजस्थान महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा। राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन कब से दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन का मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं।


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Milega

राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री मोबाइल फोन का वितरण किया जाएगा। राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए गये सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने बताया है। कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने और पात्र परिवारों को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। परियोजना के तहत मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल की जाएगी। इस वर्ष 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने की शुरुआत अक्टूबर से हो जाएगी। शेष महिलाओं को अगले 2 साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी। इसके बाद 17 अगस्त को तकनीकी निविदा तथा 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। 3 वर्ष के लिए इन स्मार्टफोन का सारा व राज्य सरकार वहन करेगी। राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोनों का वितरण अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा।


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kya Hai

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।


राजस्थान निःशुल्क मोबाइल योजना 2022 के लिए पात्रता

राजस्थान निःशुल्क मोबाइल योजना 2022 के लिए पात्रता क्या है। राजस्थान निःशुल्क मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इसके बारे में हम यह जानकारी दे रहे हैं। की राजस्थान निःशुल्क मोबाइल योजना 2022 का लाभ किसे दिया जाएगा।

  • आवेदन करने वाली महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • महिला चिरंजीवी परिवार के जन आधार कार्ड मै मुखिया महिला ही होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Required Documents

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ इस प्रकार है।

  1. आधार कार्ड।
  2. जन आधार कार्ड।
  3. राशन कार्ड।
  4. चिरंजीवी कार्ड।
  5. आय प्रमाण पत्र।
  6. एसएसओ आईडी और मोबाइल नंबर।


मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।

  • इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल फोन दिए जाएंगे। स्मार्टफोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
  • इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे ( App install )। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Name Status Check 

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक को महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होना चाहिए। आप इसे अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद होम पेज पर “Search Registration Status” का विकल्प दिखाई देगा।
  3. फिर अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां पात्रता ( Eligibility ) स्टेटस में नाम दिखाई देगा। अगर नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।


मोबाइल फोन वितरण Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन अक्टूबर महीने से मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। स्मार्ट फोन में इंस्टॉल करने के लिए जन सूचना, ई-मित्र, ई-धरती तथा राजसंपर्क ऐप विकसित हो चुके हैं अन्य एप्स भी विकसित किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण अक्टूबर से धीरे-धीरे किया जाएगा। ई-मित्र या रोजगार सेवा केंद्र के माध्यम से मोबाइल वितरण किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी नहीं हुए हैं। जल्द ही सरकार द्वारा फ्री मोबाइल फोन वितरण संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Important Links


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में नाम है या नहीं चेक करें यहां क्लिक करें
Check Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Status यहां क्लिक करें
जब मोबाइल दिया जाएगा उसकी सूचना तुरंत पाने के लिए यहां क्लिक करें यहां क्लिक करें

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का लाभ किसे लोगों को दिया जाएगा?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को ही दिया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 में नाम है या नहीं चेक कैसे करें?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)