Driving Licence kaise bnbaye 2022 ?
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हमारे देश में काफी मुश्किल कार्य है। खासकर उन लोगों को इसे बनवाना बहुत जरुरी होता है, जो ड्राइवरी का कार्य करते हैं। सरकार ने जनता की इस समस्या को देखते हुए नए नियम बनाये हैं। नए नियमों के अनुसार अब आपको रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) पर बार बार चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपको RTO ऑफिस पर लंबी लंबी लाइनें लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ओर न हो आपको ड्राइविंग टेस्ट देने की जरुरत पड़ेगी। कुल मिलाकर आप सरकार ने RTO के नियमों में काफी बदलाव कर दिया है।
लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट की आवश्यकता नहीं
आपको बता दें कि नए संशोधित नियमों के अनुसार अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन नियमों को अब लागू कर दिया है। जो लोग ड्राइविंग टेस्ट के लिए अभी वेटिंग में लगें हैं। उनको इससे काफी राहत मिलने वाली है।
ड्राइविंग स्कूल जाएं ओर वहां प्रशिक्षण पाएं
मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए अब आपको आरटीओ ऑफिस के स्थान पर ड्राइविंग स्कूल में जाना होगा। आप किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में जाकर लाइसेंस के लिए खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा आप ड्राइविंग स्कूल से ही ट्रेनिंग भी प्राप्त करें तथा वहां से ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट ले लें। इससे आपको आटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपका सर्टिफिकेट ही लाइसेंस के कागजात में लगा कर आगे भेजा जाएगा। इस प्रकार से आपको ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।
ये हैं नए नियम
अधिकृत एजेंसी कोयह तय करना होगा की प्रशिक्षण केंद्रों के पास कम से कम एक एकड़ भूमि हो। इसके अलावा एजेंसी का ट्रेनर 12 वीं पास होना चाहिए तथा उसको कम से कम 5 वर्ष का ड्राइवरी का अनुभव भी होना चाहिए। वह ट्रैफिक रूल्स से भलीभांति परिचित होना चाहिए। मंत्रालय ने एक पाठ्यक्रम बनाया है। जिसमे हल्के वाहनों का पाठ्यक्रम 4 सप्ताह तथा डाउनहिल ड्राइविंग इत्यादि के लिए 21 घंटे का पाठ्यक्रम रहेगा।
.jpeg)