New Big news votar card : 1 अगस्त से बदल रहे हैं आपके वोटर आईडी कार्ड! होने जा रहा है ये अहम बदलाव

Admin
0

 


रायपुर: देश में अभी तक चल रहे वोटर आईडी कार्ड बदलने की योजना बनाई गई है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से किये गए बदलावों के बार में छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी पी दयानंद ने जानकारी दी. उनके अनुसार अब वोटर कार्ड हाईटेक होने जा रहा है. अब मतदाता पहचान पत्र में क्यूआर कोड और होलोग्राम भी  जुड़ने जा रहा है. अब वोटर आईडी कार्ड 1 अगस्त से नये सिरे से बनेंगे.


नये सुरक्षा मानक किए गए जारी

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी पी दयानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से किये गए नये बदलावों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र यानी एपिक कार्ड को नये सुरक्षा मानकों के साथ जारी किया जाएगा. इसका वितरण अगस्त से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाताओं के पते पर भेजी जाएगा.


बदल जाएंगी वोटर आईडी

पी दयानंद ने बचाया कि छत्तीसगढ़ में वोटर आईडी कार्ड 1 अगस्त से नये सिरे से बनेंगे. इसमें सभी मतदाताओं के आधार कार्ड नंबर को लिया जाएगा. कैम्प भी लगाए जाएंगे आधार कार्ड नंबर के लिए. आधार कार्ड से एपिक कार्ड को जोड़ा जाएगा. इसके बाद बार कोड वाला हाईटेक रंगीन एपिक कार्ड मिलेगा.


इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

दयानंद ने बताया कि इसके लिए नए-पुराने दोनों मतदाता ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तथा  सभी मतदाताओं का आधार नंबर एकत्रित करने के लिए 1 अप्रैल का लक्ष्य तय किया गया है. हालांकि आधार नंबर देना या न देना स्वेक्षिक रखा गया है. इसका मुख्य लक्ष्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण या एक से अधिक बार उसी निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है. 


यहां जानें पूरा तरीका ,वोटर आईडी कार्ड को स्मार्टफोन में ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

 वोटर आई़डी कार्ड भी आम आदमी की पहचान बताता है। ठीक वैसे ही जैसे आधार कार्ड, क्या आप जानते हैं कि आप वोटर आईडी को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं? तो सही सुना है और आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वोटर आईडी को आनलॉइन डाउनलोड कर सकते हैं।


मतदाता पहचान (Votar id) पत्र से आधार नंबर जोड़ने का बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

अशोक कुमार ठाकुर (ashok kumar thakur), तेघरा ( बेगूसराय) : मतदाता पहचान पत्र में आधार नंबर जोड़ने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण गुरुवार को तेघरा प्रखंड मुख्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिस प्रशिक्षण में प्रखंड के चिन्हित सभी 85 बीएलओ ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने कहा कि सरकार ने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने का नियम जारी किया है।

नए नियम के तहत अब 1 अगस्त 2023 या उससे पहले तक वोटर लिस्ट में जिनके भी नाम है उन्हें अपना आधार लिंक करवाना होगा।अगस्त माह में सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र में जाकर मतदाता सूची में संशोधन के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसके माध्यम से मतदाताओं के नाम काटने ,नाम जोड़ने का सीधा संदेश मतदाताओं के मोबाइल नंबर पर मिल सकेगा।

सभी बूथ लेवल के अधिकारी अपने-अपने बूथों और मतदाताओं के घर जाकर मतदाताओं के आधार कार्ड से मतदाता सूची में फिटिंग का काम करेंगे।साथ ही सभी बीएलओ 4 सितंबर को अपने अपने बूथ पर उपस्थित होकर सभी कार्यों को कार्य रूप देंगे। बैठक में प्रशिक्षक एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी के अलावे काफी संख्या में बीएलओ उपस्थित हुए

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर्स के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (E-EPIC) को ऑनलाइन डाउनलोड करना आसान बना दिया है। The-EPICh आपके वोटर का एक PDF वर्जन है और समान रूप से मान्य है। e-EPIC, EPIC का PDF वर्जन है। बता दें कि मतदाता अपने कार्ड अपने मोबाइल फोन पर स्टोर कर सकते हैं, उन्हें डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकते हैं या उन्हें प्रिंट कर खुद लेमिनेट कर सकते हैं। आइये इसकी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।


डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका सबसे पहले https://www.nvsp.in/ पर जाएं और 'डाउनलोड E-EPIC कार्ड' पर क्लिक करें। इसके बाद नए यूजर के रूप में लॉगिन/रजिस्टर करें। फिर E-EPIC डाउनलोड' पर दबाये करें। इसके बाद एपिक नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें। इसके बाद डाउनलोड E-EPIC पर दबाये करें। अगर आपका मोबाइल नंबर Eroll में रजिस्टर्ड नहीं है, तो इन स्टेप्स का पालन करें। KYC पूरा करने के लिए E-KYC पर क्लिक करें। इसके बाद फेस लाइवनेस वेरिफिकेशन पास करें। KYC पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें। इसके बाद E-EPIC डाउनलोड करें।यहां जाने दूसरे तरीके आप http://voterportal.eci.gov.in/ या http://electoralsearch.in/ से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं और यहां से अपना EPIC नंबर नोट कर सकते हैं और फिर E-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। आप E-EPIC को http://voterportal.eci.gov.in/ या https://nvsp.in/ या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप से भी अपने वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले वोटर पोर्टल पर रजिस्टर/लॉगिन करें। इसके बाद मेनू नेविगेशन से Download e-EPIC पर क्लिक करें फिर EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से वेरिफाई करें। फिर डाउनलोड E-EPIC पर क्लिक करें।


Post by The recruitment jobs

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)